मैनपुरी: कुरावली क्षेत्र में रोडवेज बस ने टेंपो में मारी टक्कर, टेंपो में सवार दो लोगों की हुई मौत व दो लोग गंभीर रूप से हुए घायल
कुरावली क्षेत्र के जीटी रोड लाइफ लाइन हॉस्पिटल के सामने बीती रात्रि लगभग 11:43 पर रोडवेज बस ने टेंपो मे टक्कर मार दी जिसमें सवार बिछवा क्षेत्र के ग्राम पीरपुर निवासी सचिन राजपूत दूसरा नई मंडी निवासी दीपक पुत्र मुन्नालाल की मृत्यु हो गई। ओर दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलो को अस्पताल में भर्ती कराया ओर शनिवार को शवों का पोस्टमार्टम कराया है।