वारासिवनी: पूर्व मंत्री प्रदीप जायसवाल और वारासिवनी के भाजपाइयों ने पवन धुर्वे व चर्चित चौहान को नईं जिम्मेदारी दी मिलने पर बधाई
भाजपा कार्यालय में पवन धुर्वे को अनुसूचित जनजाति मोर्चा का जिला उपाध्यक्ष नियुक्त होने पर बधाई दी गई। इस अवसर पर मोर्चा के जिला अध्यक्ष ढिल्लन सिंह ताराम उपस्थित रहे। वहीं चर्चित चौहान को भाजपा जिला सोशल मीडिया टीम का सदस्य नियुक्त होने पर सम्मानित किया गया। सभी ने दोनों को नई जिम्मेदारियों के लिए शुभकामनाएं देते हुए संगठन को मजबूत बनाने की उम्मीद जताई।