राजगढ़: राजगढ़ थाना पुलिस ने दबोचा अवैध शराब का जखीरा, आरोपी खेतों से भागा, बरामद हुए अवैध देशी शराब के पव्वे, केस दर्ज
Rajgarh, Churu | Jun 18, 2026 पुलिस थाना राजगढ़ की टीम ने गांव भुवाडी के पास सार्वजनिक जोहड रोही में दबिश देकर 48 पव्वे अवैध देशी शराब बरामद की है।आरोपी नरेश कुमार पुत्र मामराज धाणक, निवासी भुवाडी पुलिस को देखकर गत्ते का काटून छोड़ खेतों से भाग निकला। महेंद्र सिंह asi ने बताया कि कार्टन से डोला मारू ब्रांड के 180 एमएल के 48 पव्वे मिले, जब्त सभी पव्वे राजस्थान में बिक्री के लिए अंकित थे।