जौरा: एक मिनट में 600 डीएपी बैग बुक, किसान परेशान
Joura, Morena | Oct 4, 2026 एक मिनट में 600 डीएपी बैग बुक, किसान परेशान जौरा। डीएपी खाद के ऑनलाइन टोकन को लेकर किसानों की परेशानी बढ़ती जा रही है। रविवार सुबह 10:03 बजे पोर्टल खुला, 10:04 बजे 600 डीएपी बैग उपलब्ध दिखाई दिए और 10:05 बजे तक पूरा स्टॉक बुक हो गया। इससे किसान और ऑनलाइन दुकानदार हैरान रह गए। किसानों बृजेश त्यागी, राम त्यागी, धर्म सिंह सिकरवार सहित अन्य का आरोप है कि पोर्ट