सूरजपुर: सूरजपुर में बिजली दर वृद्धि के विरोध में कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, मुख्यमंत्री का पुतला दहन
सूरजपुर में बढ़ती बिजली दरों के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी ने जोरदार प्रदर्शन किया। जिला कांग्रेस अध्यक्ष शशि सिंह के नेतृत्व में केतका रोड से रैली निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और नागरिक शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों ने राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए बिजली शुल्क वृद्धि को जनविरोधी निर्णय बताया।