सहारनपुर: सहारनपुर में अवैध 'जीवन ज्योति नशा मुक्ति केन्द्र' को किया गया सील, 36 भर्ती मरीजों को किया गया स्थानांतरित
जिलाधिकारी के आदेश एवं CMO के निर्देश पर NCD-सेल नोडल व जिला सलाहकार के समन्वय से पुलिस के नेतृत्व में ग्राम मेघ छप्पर स्थित अवैध चल रहे ‘‘जीवन ज्योति नशा मुक्ति केन्द्र’’ को सोमवार दोपहर 3:00 बजे सील कर बंद किया गया। केंद्र पर पाए गए 36 लोग संचालक द्वारा अन्यत्र स्थानान्तरित किए गए।