गोला: कुआनो नदी में मिला युवक का उतराता शव, 24 वर्षीय अमरेंद्र प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहा था, परिवार में मचा कोहराम
Gola, Gorakhpur | Apr 21, 2026 धनघटा थाना क्षेत्र के बंसवारीगांव चौकी अंतर्गत कुआनो नदी में मंगलवार सुबह एक युवक का उतराता हुआ शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को नदी से बाहर निकलवाया। पंचनामा की कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। शव की पहचान सिकरीगंज थाना क्षेत्र के ढड़ीजोत निवासी अमरेंद्र प्रताप के रूप मे हुई।