लातेहार: उपायुक्त की अध्यक्षता में शिक्षा विभाग की हुई समीक्षा बैठक,दिए गए निर्देश
उपायुक्त संदीप कुमार की अध्यक्षता में गुरुवार की दोपहर करीब दो बजे समाहरणालय सभागार में शिक्षा विभाग की समीक्षात्मक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में जिले के विभिन्न विद्यालयों में संचालित शैक्षणिक गतिविधियों, शिक्षक उपस्थिति एवं प्रशासनिक कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई।