झालरापाटन: झालावाड़ के खोली गांव में खेत की मेढ़ को लेकर विवाद में सौतेले भाई ने युवक की हत्या की
झालावाड़ के खोली गांव में सौतेले भाई के हमले में घायल एक युवक ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। रटलाई थाना पुलिस ने शनिवार दोपहर करीब 1 बजे शव का पोस्टमार्टम करवाकर मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है। रटलाई पुलिस के अनुसार, खोली गांव निवासी दो सौतेले भाइयों राय सिंह और गोकुल सिंह के बीच खेत की मेढ़ को लेकर पुराना विवाद चल रहा था।