बिल्हौर: शिवराजपुर पुलिस ने सोशल मीडिया पर मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम पर अभद्र टिप्पणी करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार
शिवराजपुर पुलिस ने आरोपी यशवंत राय को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आधिकारिक ग्रुप में शुक्रवार दोपहर 3:00 बजे प्रेस नोट जारी करते हुए जानकारी दी कि आरोपी ने मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम पर सोशल मीडिया में अभद्र टिप्पणी की थी। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है