भिनगा: भिनगा रेंजरी बैरियर के आगे पुलिया के पास से एक आरोपी गिरफ्तार, तलाशी के दौरान बरामद हुआ एक अदद अवैध चाकू
कोतवाली भिनगा पुलिस ने रेंजरी बैरियर के आगे पुलिया के पास से एक अभियुक्त रमेश कश्यप पुत्र चुन्नू कश्यप मोहल्ला कहारन को गिरफ्तार किया है। वहीं जामा तलाशी से 01 अबैध चाकू आरोपी के पास बरामद हुआ। बरामदगी के आधार पर थाना कोतवाली भिनगा पर आर्म्स एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया है। साथ ही साथ पुलिस कार्रवाई में जुटी हुई है।