भिनगा: बालू पुरवा के पास अनियंत्रित होकर स्कूटी संग खाई में गिरा,चालक हुआ घायल
भिनगा-बहराइच मार्ग पर शनिवार को भिनगा कोतवाली क्षेत्र के बालू पुरवा के पास अनियंत्रित होकर एक स्कूटी खाई में गिर गई,और हादसे में स्कूटी चालाक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने घायल को खाई से बाहर निकाल कर एंबुलेंस से पहुंचाया जिला अस्पताल भिनगा और डॉक्टरों घायल व्यक्ति का किया इलाज।