भिनगा: बन्दरहा व लक्ष्मणपुर बाजार से पुलिस ने 20-20 लीटर अवैध शराब के साथ दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार।
पुलिस अधीक्षक घनश्याम चौरसिया के निर्देश पर मादक पदार्थ व अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत भिनगा कोतवाली पुलिस टीम ने 20-20 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ दो अभियुक्तों को बन्दरहा और लक्ष्मणपुर बाजार से किया गिरफ्तार। कानूनी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दोनों अभियुक्त को भेजा जेल।