भिनगा: अलग-अलग थानों की पुलिस ने 70 लीटर नाजायज कच्ची शराब की बरामद, 04 अभियुक्त भी हुए गिरफ्तार
जनपद के अलग-अलग थानों की पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनके कब्जे से 70 लीटर नाजायज कच्ची शराब भी बरामद हुई है। बताते चलें की थाना कोतवाली भिनगा पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि थाना मल्हीपुर पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। इसी के साथ थाना एनएमपीटी पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।