लातेहार: लातेहार में पानी टंकी के पास पैदल जा रही महिला को अज्ञात बाइक ने मारी टक्कर, महिला घायल
मुख्य पथ लातेहार के पानी टंकी के समीप पैदल जा रही एक महिला को अज्ञात बाइक ने मारी टक्कर,महिला हुई घायल। स्थानीय लोगों की मदद से महिला को सदर अस्पताल लाकर कराया गया इलाज। घटना के संबंध में बताया जाता है कि गुरुवार की दोपहर 3बजे महिला प्रभा देवी पति रूप लाल सिंह ग्राम निंदिर से लातेहार निजी काम से आई थी। इसी दौरान एक बाइक ने महिला को टक्कर मार कर फरार हो गया।