लातेहार: शहर में जाम की स्थिति से लोगों को हो रही परेशानी, कहा- जाम से निजात के लिए प्रशासन करे पहल #jansamasya
इन दिनों लातेहार शहर मे प्रतिदिन जाम की समस्या उत्पन्न हो रही है।जिससे लोगो को काफी परेशानियो का सामना करना पड़ रहा है।गुरुवार की दोपहर करीब बारह बजे भी धर्मपुर मोड़ मे जाम की स्थिति उत्पन्न हुई।जिससे लोगो को भारी परेशानियां हुई।शहर के धर्मपुर मोड़ बाजार स्कूल के पास एसबीआई बैंक के पास और जुबली चौक के पास आए दिन जाम लग जाती है।