बेगूसराय: मधुरापुर गांव में ठनका की चपेट में आने से छात्रा की हुई मौत
बेगूसराय में आकाशीय बिजली की चपेट मे आने से एक छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई. मौत की खबर फैलते ही मोहल्ले में हड़कंप मच गया और घरवालों में भूचाल जैसी स्थिति बन गई. घटना बेगूसराय जिले के फुलवरिया थाना इलाके की है. मृतिका की पहचान फुलवरिया थाना क्षेत्र के मधुरापुर पंचायत अन्तर्गत गुप्ता बांध निवासी अनिल पासवान की लगभग 17 वर्षीया पुत्री ऋचा कुमारी है.