गुरारू: कोंच पुलिस ने गरजू बिगहा गांव से 5 लीटर देसी महुआ शराब के साथ एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार
Guraru, Gaya | Apr 26, 2026 गरजू बिगहा गांव में पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 5 लीटर देसी महुआ शराब बरामद की है। इस दौरान शराब कारोबारी पुलिस को देखते ही भागने लगा, जिसे एसआई सोहराब अली ने पुलिस बल के सहयोग से खदेड़कर पकड़ लिया। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान बूटानी मांझी, पिता भोला मांझी, निवासी गरजू बिगहा के रूप में की गई है। इस संबंध में कोंच थाना कांड संख्या 106/26 दर्ज।