बिंदकी: ममरेजपुर गांव के समीप ट्रेन से कटकर अधेड़ व्यक्ति की दर्दनाक मौत, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
फतेहपुर जनपद के थाना कल्यानपुर के ममरेजपुर गांव के समीप मंगलवार की सुबह 6 बजे ट्रेन से कटकर चंद्रपाल उम्र लगभग 55 वर्ष पुत्र शिवपाल निवासी ग्राम रारी खुर्द कोतवाली बिंदकी जनपद फतेहपुर की दर्दनाक मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। बताया जाता है कि मृतक राजगीर मिस्त्री था साथ में मकान बनाने का ठेका भी लेता था।