प्रयागराज: कांवड़ यात्रा के दौरान दुकानदारों द्वारा नाम- पहचान लिखे जाने के विरोध में लगातार दूसरे दिन कांग्रेसियों ने लगाए पोस्टर
22 जुलाई से पवित्र श्रावण मास की शुरुआत हो रही है, सीएम योगी आदित्यनाथ द्वारा कावड़ यात्रा के रास्ते में लगने वाले दुकानों पर नाम-पहचान लिखे जाने का निर्देश दिया गया,जिसको लेकर विपक्षी दल लगातार विरोध जता रहा है,प्रयागराज में कांग्रेसियों द्वारा तीन दिवसीय विरोध जताया जा रहा है,जगह-जगह मोहब्बत की दुकान NO हिंदू मुसलमान पोस्टर लगाकर विरोध जताया जा रहा है।