सैदपुर थाना क्षेत्र के मुस्तफाबाद में चोरों ने सैदपुर नगर स्थित माँ काली रोड के मूल निवासी सुवीन चंद के बंद घर का ताला तोड़कर दिनदहाड़े लाखों के जेवरों और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। देरशाम जब परिजन घर आए तब घटना का पता चला। घर के अंदर की स्थिति देख उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। तत्काल पुलिस को घटना की सूचना दी गई। पुलिस द्वारा मौका-मुआयना में कोई सुराग नहीं मिला।