खुरई: हनोता गांव में निर्माणाधीन गौशाला के 18 वर्षीय चौकीदार का लटका मिला शव, गौशाला में ही रह कर करता था चौकीदारी।
Khurai, Sagar | Dec 24, 2024 मंगलवार की सुबह लगभग 8 बजे हनोता गांव की निर्माणाधीन गौशाला में वहां के 18 वर्षीय चौकीदार गौरव घोसी का शव लटका मिला। मृतक गौरव गौशाला में ही रह कर करता था चौकीदारी। जानकारी मिलने के बाद शहरी थाना पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के हवाले कर दिया। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला जांच में ले लिया।