लोहरदगा: भाजपा को रोकना है तो महागठबंधन को जिताना होगा : सुखदेव भगत, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष, कांग्रेस
लोहरदगा लोकसभा सीट से भाजपा ने सुदर्शन भगत का टिकट काटकर राज्यसभा सांसद समीर उरांव को टिकट दिया है। इसे लेकर झारखंड कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुखदेव भगत ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा ये भाजपा का निर्णय है सुदर्शन भगत जी का परफॉर्मेंस ठीक नहीं रहा होगा और उनका उदासीन रवैया रहा होगा। उन्होंने कहा कि इससे लगता है कि भाजपा में डर का माहौल है।