मधेपुरा: मधेपुरा में मद्यनिषेध विभाग की बड़ी कार्रवाई, 3 गिरफ्तार, 15.5 लीटर अवैध शराब बरामद
मधेपुरा मद्य निषेध विभाग ने रविवार को मुरलीगंज थाना क्षेत्र के मुरलीगंज बाजार में छापामारी अभियान चलाया गया। कार्रवाई के दौरान विभागीय टीम ने एक दोपहिया वाहन सहित 15.500 लीटर अवैध चुलाई शराब बरामद की। इस मामले में बिट्टू पासवान, छोटकन ऋषिदेव और अमित कुमार को गिरफ्तार कर संबंधित थाने में मामला दर्ज किया गया है।