मधेपुरा: विधानसभा चुनाव के लिए ईवीएम और वीवीपैट कमीशनिंग हेतु अभियंताओं और मास्टर ट्रेनरों का प्रशिक्षण आयोजित
बिहार विधानसभा आम निर्वाचन के सफल, निष्पक्ष और पारदर्शी संचालन की दिशा में रविवार को जिला मुख्यालय स्थित कला भवन में ईवीएम एवं वीवीपैट कमीशनिंग कार्य से संबंधित एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जिले के सभी प्रतिनियुक्त अभियंता, तकनीकी कर्मी और मास्टर ट्रेनर शामिल हुए।