फुलवरिया: शाहपुर बतरहा के पास पुलिस ने कार्रवाई कर एक पिकअप से 7 मवेशियों को किया बरामद, चालक सहित तीन पशु तस्कर गिरफ्तार
श्रीपुर थाना क्षेत्र के शाहपुर बतरहा मोड़ के पास पुलिस ने कार्रवाई कर सोमवार की देर रात एक पिकअप से क्रूरता पूर्वक लादे गए 7 मवेशियों को बरामद कर लिया। शामिल चालक सहित तीन पशु तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के अनुसार मवेशियों के मुंह पैर बंधे हुए थे। पुलिस को पशु तस्करी की सूचना मिली थी। थानाध्यक्ष पप्पू कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।