भोगांव: भोगांव तहसील में लेखपालों ने सुरक्षा को लेकर की जमकर नारेबाजी, SDM और तहसीलदार से लगाई सुरक्षा की गुहार
भोगांव तहसील मे दो दिन के अंदर दो लेखपालों के साथ हुई अभद्रता और मारपीट के बाद तहसील लेखपाल संघ में आक्रोश है। संघ ने प्रशासन से ग्रामीण क्षेत्र में काम के दौरान पुलिस सुरक्षा देने की मांग की है। बताते हैं कि बीते मंगलवार को तहसील में कार्यरत लेखपाल बिजेन्द्र सिंह के साथ पारिवारिक मामले को लेकर नामित 6 लोगों और 8-10 अन्य लोगों ने तहसील परिसर में मारपीट की थी