डुमरांव: डुमरांव में जल-नल योजना में लापरवाही, मोटर जलने से वार्ड 23 में जलापूर्ति ठप, बिना टंकी के हो रही सप्लाई बनी बाधा
Dumraon, Buxar | Jul 5, 2026 डुमरांव नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड नंबर 23 स्थित महावीर कुमार की गली में जल-नल योजना की लापरवाही उजागर हुई है। यहां पिछले कई दिनों से मोटर जल जाने के कारण पेयजल आपूर्ति पूरी तरह बाधित है, जिससे स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।