सगड़ी: छपरा सुल्तानपुर गांव में माफिया ध्रुव सिंह उर्फ कुन्टू सिंह की 1.5 करोड़ की 'बड़ी हवेली' कुर्क, कार्रवाई से मचा हड़कंप
Sagri, Azamgarh | May 11, 2026 आजमगढ़ जनपद में पुलिस ने प्रदेश स्तर पर चिन्हित माफिया ध्रुव कुमार सिंह उर्फ कुन्टू सिंह के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए उसकी करीब 1.5 करोड़ रुपये मूल्य की अवैध संपत्ति कुर्क कर दी । यह कार्रवाई गैंगस्टर एक्ट की धारा 14(1) के तहत की गई। कुर्क की गई संपत्ति में जीयनपुर थाना क्षेत्र के छपरा सुल्तानपुर गांव स्थित चर्चित “बड़ी हवेली” शामिल है ।