महाराजगंज: बछरावां में एंटी करप्शन की टीम ने वन विभाग के दरोगा को ₹18,000 घूस लेते रंगे हाथ पकड़ा, बछरावां कोतवाली में दर्ज मुकदमा
11 जून बृहस्पतिवार दोपहर 2 बजे बछरावां वन विभाग रेंजर कार्यालय मे एंटी करप्शन की टीम मे बन दरोगा को 18000 रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों धर दबोचा। टीम द्वारा दरोगा को पड़कर बछरावां कोतवाली लेकर पहुंची। जहां मामले की जांच पड़ताल करते हुए कोतवाली मे मुकदमा दर्ज कराया गया है। टीम द्वारा बछरावां सीएचसी मे मेडिकल कराया गया है। आगे की प्रक्रिया की जा रही है।