मुज़फ्फरनगर: पश्चिम यूपी के प्रमुख बनने पर ललित मोहन शर्मा का अभिनंदन, क्रांति सेना महिला मोर्चा ने फूल-मालाओं से किया स्वागत
मुजफ्फरनगर में शिवसेना के पश्चिम उत्तर प्रदेश प्रमुख पद पर पुनः नियुक्त किए जाने पर ललित मोहन शर्मा का क्रांति सेना महिला मोर्चा ने भव्य स्वागत किया। जिला अध्यक्ष पूनम चौधरी के नेतृत्व में आयोजित सम्मान समारोह में कार्यकर्ताओं ने उन्हें पुष्पमालाएं और पुष्पगुच्छ भेंट किए। पूनम चौधरी ने कहा कि ललित मोहन शर्मा के नेतृत्व में संगठन और अधिक मजबूत होगा।