डुमरा: सीतामढ़ी टाउन थाना परिसर में रामनवमी और ईद को लेकर हुई शांति समिति की बैठक, मेयर रौनक जहां भी हुईं शामिल
सीतामढ़ी टाउन थाना परिसर में रामनवमी और ईद पर्व को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए शांति समिति की बैठक की गई। इस दौरान डुमरा प्रखंड विकास पदाधिकारी अमरेंद्र कुमार व थाना प्रभारी विनय प्रताप सिंह ने डीजे बजाने पर कार्रवाई की चेतावनी दी। बैठक में नगर निगम की मेयर रौनक जहां भी शामिल हुईं।