फतेेहपुर: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर फतेहपुर के बंधन पैलेस में सैकड़ों लोगों ने किया सामूहिक योगाभ्यास, दिया स्वस्थ भारत का संदेश
बाराबंकी के फतेहपुर क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रसूलपुर स्थित बंधन पैलेस में भव्य सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, युवाओं, महिलाओं और बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और योग को जीवन का हिस्सा बनाने का संकल्प लिया।