हमीरगढ़: संगम डेनिम के एचआर हैड पर कातिलाना हमले के 4 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे, हमीरगढ़ पुलिस ने बदमाशों की निकाली पैदल परेड
संगम इंडिया लिमिटेड की बीलियाकंला स्थित डेनिम यूनिट के HR हैड पर 3 मार्च को हुये जानलेवा हमले के मामले में हमीरगढ़ पुलिस ने चार बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। उद्योगपतियों और व्यवसायियों में भय व्याप्त करने वाले इन चारों आरोपितों की पुलिस ने औद्योगिक क्षेत्र में पैदल परेड भी करवाई। इलाके में पहली बार हुई इस कार्रवाई की उद्योगों से जुड़े लोग सराहना करते नजर आये