अजीतमल: अयाना रजवाहा की सिल्ट उठान में बड़ा खेल: ट्रैक्टरों की जगह बाइकों के नंबर लगाकर ली गई अनुमति
अयाना रजवहा की सिल्ट उठान में बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है। ठेकेदार ने अधिकारियों की आंखों में धूल झोंकते हुए ट्रैक्टर-ट्रॉली के स्थान पर बाइकों के पंजीकरण नंबर दर्शाकर सिल्ट उठान की अनुमति हासिल कर ली। चौंकाने वाली बात यह रही कि जिम्मेदार अधिकारियों ने भी वाहनों की जांच करना जरूरी नहीं समझा। भोगनीपुर प्रखंड निचली रामगंगा नहर इटावा के अयाना रजवहा में टेल तक