राशमि: बारू में नायक समाज ने पाबूजी महाराज की मूर्ति स्थापित की, प्रवेश द्वार पर विधि-विधान से हुआ अनावरण
क्षेत्रीय नायक समाज महासभा मेवाड़ द्वारा बारू में निर्मित प्रवेश द्वार पर पाबूजी महाराज, चांदाजी और ढ़ेमाजी की मूर्तियों की स्थापना की गई। यह स्थापना विधि-विधान से संपन्न हुई। मूर्ति स्थापना से पूर्व रात्रि जागरण के दौरान एक भजन संध्या का आयोजन किया गया। इसमें कन्हैया लाल एंड पार्टी, लोकेश गरदाना, कॉमेडी किंग श्याम लाल नायक और सिंगर पूजा पाली जैसे कलाकारों न