गायघाट: गायघाट कर्पूरी स्मृति भवन का ताला तोड़ने का वीडियो वायरल होने के बाद भी अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज, कारवाई शुरु
मुजफ्फरपुर जिले के गायघाट प्रखंड मुख्यालय के समीप कर्पूरी स्मृति भवन का ताला तोड़े जाने की वीडियो वायरल होने के बाद भी अज्ञात के खिलाफ थाने में प्राथमिकी दर्ज़ कराई गई है। इस मामले को पुलिस शनिवार सुबह नौ बजे से कार्रवाई करना शुरू कर दिया है। प्रशासन द्वारा दर्ज कराई गई प्राथमिकी में सिर्फ ताला टूटा मिलने की सूचना का उल्लेख किया गया है।