सीतापुर: संदिग्ध अवस्था में सदरपुर निवासी व्यक्ति ने खाया जहरीला पदार्थ, जिला अस्पताल लाने पर हुई मौत
जनपद के सदरपुर थाना क्षेत्र के पिपरा खुर्द गांव में रहने वाले एक व्यक्ति ने संदिग्ध अवस्था के चलते जहर खाकर आत्महत्या का प्रयास कर लिया था जिसके बाद व्यक्ति की हालत बिगड़ने पर परिवार वाले स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे थे जहां से डॉक्टर ने सीतापुर के जिला अस्पताल भेज दिया जहां व्यक्ति की मौत हो गई पुलिस मामले की तहकीकात में जुटी हुई है।