मोतिहारी: भारत-नेपाल नयका टोला बॉडर के सैनिक रोड पर एक कार से 44.924 किलोग्राम गांजा बरामद, तस्कर गिरफ्तार
पूर्वी चंपारण मोतिहारी जिले के भारत नेपाल नयका टोला बॉडर के सैनिक रोड पर से पुलिस गुप्त सूचना पर निसान कंपनी के कार से करीब 09 लाख कीमत की 44.924 किलोग्राम मादक पदार्थ(गांजा) के साथ एक नेपाली तस्कर पन्नालाल ठाकुर को गिरफ्तार किया हैं। जानकारी पुलिस के द्वारा शनिवार रात्र करीब 11:59 बजे दिया गया।