मोतिहारी: मोतिहारी सदर प्रखंड अस्पताल में एमडीए प्रोग्राम के तहत प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया
मोतिहारी नगर क्षेत्र में फाइलेरिया उन्मूलन अभियान की सफलता को लेकर 98 टीम एवं 10 पर्यवेक्षक को नगर क्षेत्र में लगाए गए है। अभियान की सफलता को लेकर प्रशिक्षण सत्र का आयोजन मोतिहारी सदर प्रखंड अस्पताल के सभागार में शनिवार को किया गया। जिसमें चिकित्सा पदाधिकारी डॉ शिवम सिन्हा के द्वारा प्रशिक्षण दिया गया। उक्त जानकारी WHO के मॉनिटर नरोत्तम कुमार ने दी।