मोतिहारी: पू०च० मोतिहारी जिले के एकडेरवा चौक के समीप मीट खरीदने को लेकर विवाद में ग्राहक पर दुकानदार ने किया दबिला से हमला
पूर्वी चंपारण मोतिहारी जिले के पहाड़पुर थाना क्षेत्र के एकडेरवा चौक के समीप मीट खरीदने को लेकर हुए विवाद में ग्राहक पर दूकानदार ने दबिला से वार कर जख्मी कर दिया जिसमें घायल की उंगली कट गई। ज़ख्मी की पहचान प्रभात कुमार के रुप हुई हैं। सूचना पर पहुंचे डायल 112 के एएसआई सत्येन्द्र कुमार,सिपाही संगीता कुमारी तथा चालक नरेश ठाकुर ने अस्पताल पहुंचाया।