मोतिहारी: छतौनी डायल 112 टीम ने ट्रेन से गिरे घायल व्यक्ति को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया
छतौनी डायल 112 के द्वारा सूचना प्राप्ति पर त्वरित कार्रवाई करते हुए 10 मिनट के अंदर ट्रेन से गिरे व्यक्ति को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। बरियारपुर रेलवे ट्रैक के पास ट्रेन से गिरकर एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर छतौनी डायल 112 टीम पहुंची। जहां घायल को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जानकारी मंगलवार को 1:32 पर मिली।