धौरहरा: महारिया गांव के अधेड़ का शव बसड़िया चौराहे पर संदिग्ध परिस्थितियों में मिला, पुत्र ने हत्या की जताई आशंका
लखीमपुर खीरी जिले के खमरिया थाना क्षेत्र के ग्राम महरिया गांव के एक अधेड़ व्यक्ति का शव बसड़िया चौराहा पर संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।मृतक की पहचान राजेंद्र कुमार पुत्र रमेश कुमार निवासी महरिया, थाना क्षेत्र खमरिया के रूप में हुई है पुलिस ने मृतक केशव को कब्जे में लेकर भेजा पोस्टमार्टम हाउस। मृतक के पुत्र ने हत्या की जताई आशंका।