झाझा थानाक्षेत्र के जामुखरैया गांव की एक महिला ने अपने देवर पर मारपीट और दुधमुंहे बच्चे को जमीन पर पटकने का आरोप लगाया है। घायल महिला चांदनी देवी इलाज के लिए दोपहर 12 बजे सीएचसी झाझा पहुंची, जहां उसका उपचार किया गया। पीड़िता ने बताया कि पूर्व में भी देवर कुंदन कुमार द्वारा मारपीट की गई थी, जिसकी शिकायत थाना में दर्ज कराई गई थी। उसी रंजिश में रविवार को फिर मा