फुलवरिया: भरपूरवा में पुलिस ने छापेमारी कर हत्या के प्रयास के एक फरार अभियुक्त को किया गिरफ्तार
फुलवरिया थाना क्षेत्र के भरपूरवा गांव में बीती देर रात पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर हत्या के प्रयास कांड के फरार एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। शनिवार की दोपहर 1:00 बजे पुलिस द्वारा दिए गए जानकारी के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त भरपूरवा निवासी वसंत गोंड बताया जा रहा है। जिसके खिलाफ 6 दिसंबर 2025 को हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया था।