बाराबंकी के जिलाधिकारी ईशान प्रताप सिंह ने राजकीय जिला पुस्तकालय का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पुस्तकालय की व्यवस्थाओं, अध्ययन वातावरण और छात्रों को मिल रही सुविधाओं का जायजा लिया। जिलाधिकारी की अध्यक्षता में राजकीय जिला पुस्तकालय समिति की त्रैमासिक बैठक भी आयोजित की गई।