हुज़ूर: खजूरी सड़क थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार अधेड़ को टक्कर मारी, मौके पर ही मौत
Huzur, Bhopal | Apr 30, 2026 राजधानी भोपाल के खजूरी सड़क थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने एक बाइक सवार अधेड़ को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद कार चालक वाहन समेत फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान संतोष बंशकार पिता दमोदीलाल बंशकार निवासी दोराहा जोड़ रामनगर कॉलोनी के रूप में हुई है|