अम्बाला: अंबाला में आज से आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू,25 मई को डालें जायेंगे अंबाला में वोट,4 जून को आएगा रिजल्ट
Ambala, Ambala | Mar 16, 2024 आज से अंबाला में आदर्श चुनाव आचार संहिता लग चुकी है। दिल्ली में चुनाव आयोग द्वारा लोकसभा चुनाव की तारीखें घोषित की गई।अंबाला में 25 मई को वोटिंग होगी।जिसका रिजल्ट 4 जून को आएगा।अंबाला में अब कोई भी नेता शिलान्यास और उद्घाटन कार्यक्रम नही कर पाएगा। बिना परमिशन के कोई रैली भी नही होगी।आज से कोई सरकारी घोषणाएं भी नही होगी।अंबाला के डीसी इसपर निगरानी रखेंगे।