मंझनपुर: कौशाम्बी में 28 जून से शुरू होगा सघन पल्स पोलियो अभियान, 2.56 लाख से अधिक बच्चों को दी जाएगी जीवनरक्षक खुराक
कौशाम्बी में 28 जून से शुरू होने वाले सघन पल्स पोलियो प्रतिरक्षण अभियान को सफल बनाने के लिए जनपद स्तरीय जन-जागरूकता रैली निकाली गई। जिला पंचायत अध्यक्ष कल्पना सोनकर एवं उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य प्रतिभा कुशवाहा ने मंझनपुर कलेक्ट्रेट परिसर से हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। यह रैली कलेक्ट्रेट से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मंझनपुर तक निकाली गई।