बख्शी का तालाब: यू-टर्न बना हादसे की वजह: ट्रक ने स्कॉर्पियो और बाइक को मारी टक्कर, डिलीवरी मैन समेत दो लोग घायल
लखनऊ के बीकेटी थाना क्षेत्र में गुरुवार शाम रामसागर मिश्र अस्पताल के पास तेज रफ्तार ट्रक ने यू-टर्न ले रही स्कॉर्पियो और एक बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार जेप्टो डिलीवरी मैन श्याम त्रिवेदी और उनके भाई राम त्रिवेदी घायल हो गए, जबकि स्कॉर्पियो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। टक्कर के बाद ट्रक खाई में जा गिरा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल प